Wed. Nov 18th, 2026

मसूरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बारिश से हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण।

*मंत्री ने मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण कार्यदायी संस्था को 15 दिन भीतर कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।*

*मंत्री ने सौंदर्यीकरण के निर्माण को दिन रात कार्य करने ओर लेबर बढ़ाने के अधिकारियों को दिए निर्देश।*

मसूरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते शुक्रवार को मसूरी में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस मामले में संबंधित होटल मालिक से बातचीत की गई है और प्रभावितों का जितना नुकसान हुआ है उन्हे उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक मसूरी के मॉल रोड़ में चल रहे सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों किसी भी हालत में पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को लेबर बढ़ाने और दिन रात निर्माण कार्य करने के सख्त निर्देश भी अधिकारियों को दिए। गौरतलब है, कि बीते शुक्रवार को मसूरी स्थित लाइब्रेरी चौक के पास वाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता ढहने से वहां पर मौजूद 3 गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई और 2 गाड़िया को आंशिक क्षति हुई है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *