Thu. Nov 26th, 2026

23 मार्च को पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पिथौरागढ़

प्रदेश की वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ” एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशों के क्रम में जनसेवा थीम पर आगामी 23 मार्च को पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार आगामी 24 मार्च को विकासखंड धारचूला व विकासखंड कनालीछीना, 25 मार्च को विकासखंड गंगोलीहाट, 26 मार्च को विकासखंड डीडीहाट, 27 मार्च को विकासखंड पिथौरागढ़, 28 मार्च को विकासखंड मुनस्यारी, 29 मार्च को विकासखंड बेरीनाग एवं 30 मार्च को विकासखंड मूनाकोट में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 2 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से बहुउद्देशीय शिविरों का लाभ उठाने के लिए कहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *