साडा विरसा साडी शान द्वारा प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया ।
देहरादून
साडा विरसा साडी शान करीर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था दारा विगत दिनों आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । श्री गुरु राम राय जी के आगमन एवं झण्डा साहिब की पौराणिक महानता संबंधी जानकारी विषयक प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा आनलाइन किया गया जिसमें आयु एवं शिक्षा सम्बन्धी कोई प्रतिबंध नहीं था इसमें विभिन्न नागरिकों, पत्रकारों , छात्र- छात्राओं द्वारा इसमें बड़ी संख्या में भाग लिया गया संस्था द्वारा सभी प्राप्त विषय सम्बन्धी आलेख का गहन परीक्षण किया तथा पाया कि प्रदीप सिंह द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी/ तथ्य श्रेष्ठ पाये गये संस्था द्वारा इसके लिये इन्हें नगद रु २१००/- की धनराशि से सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागी द्वारा इस अवसर पर अन्य जानकारियों को भी आपस में साझा किया गया । संस्था की अध्यक्ष डा० अमरजीत कौर ने प्रतियोगिता का निर्णय जारी करते हुए घोषणा की कि उन्हें जो भी आलेख/ सामग्री उपलब्ध हुयी है उसे शीघ्र ही संकलित कर आमजन हेतु अवलोकन हेतु प्रस्तुत करने का प्रयास किया जायेगा । इस अवसर पर प्रतिभागी अरुण कोहली,गुरजीत कौर, परनीत कौर, हरिओम पाली, राजकुमार तिवारी,अभिषेक राना,अनिल गुरु, प्रदीप सिंह, शमशेर सिंह आदि ने भाग लिया । संस्था द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ।
अध्यक्ष
करीर सोसाइटी साडा विरसा साडी शान । मो० 9837479499*