Wed. Nov 18th, 2026

यमुना कलोनी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट क आवास पहुंचकर मंत्री जोशी ने होली की दी अग्रिम बधाई।

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को यमुना कालोनी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने यमुना कालोनी में होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली और एक दूसरे पर टिका लगाकर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक खजाना दास, विधायक सविता कपूर, भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित कई पार्टी पाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *