Wed. Nov 18th, 2026

श्री सनातन धर्म मन्दिर प्रेमनगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व मनाया गया

देहरादून (प्रेम नगर)

सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में नवम पादशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व अति श्रद्धापूर्वक मनाया गया, जिसमें ईश्दीप कौर, भूपिंदर सिंह, भावदीप सिंह और धर्मप्रेमी श्री संजय अरोड़ा ने शबद कीर्तन गाया। अन्त में प्रीत द्वारा अरदास की गई और बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर आदरणीय कर्नल जगजीत सिंह जी, सोंधी ज्वेलर्स स्वामी स. गुरदीप सिंह सोंधी जी, समाज सेवी आदरणीय अर्जुन कोहली जी, बीबी स्वर्ण कौर जी, केंद्र संचालिका पारुल विश्नोई, संजय अरोड़ा जी, गुलशन माकिन, एम एल सतीजा शिक्षकाएं रिया, काजल, प्रीत सहित बच्चों के अभिभावक एवम् नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *