Wed. Nov 18th, 2026

प्रेमनगर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

प्रेमनगर में आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर कमेटी  ने बताया आज गुरुवार शाम चार बजे आतिशबाजी के साथ मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकलेगी। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। शोभा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

 

बाजार में उमड़ी रही भीड़

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। लड्डू गोपाल की पोशाक, बच्चों के लिए कान्हा की ड्रेस, मुकुट, बांसुरी, पालना, मिट्टी और तांबे की मूर्तियों के अलावा मिष्ठान में मक्खन मिश्री की अधिक मांग रही। बीते दो सालों के बाद इस बार उमड़ी भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

 

कृष्ण लीला का किया मंचन

अकेशिया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी।

 

रंग बिरंगे परिधान में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की।

छात्र ओम और अशिया ने श्रीकृष्ण की लीलाओं को बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल प्रधानाचार्य पूजा मारिया ने कहा कि कृष्ण के जीवन से हमें सदा कुछ सीखते रहना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मनमीत सिंह ढिल्लन, उप प्रधानाचार्य ममता रावत, राहुल शर्मा, धीरेंद्र रावत सहित तमाम शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कक्षा पांच के छात्र रोहित सती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *