Wed. Nov 18th, 2026

पर्यटन मंत्री ने तिरंगा साइकिल यात्रा को किया रवाना 

देहरादून

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

श्री महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया।

उन्होने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

—-0—

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *