Thu. Nov 19th, 2026

आम जनता को अपनी समस्याओ के लिए मुख्यमंत्री तक न आना पड़े , सीएम धामी ने अधिकारियो को दिए निर्देश

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जनता की समस्याएं शीघ्रता से हल हों। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ सभी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *